'जाह्नवी' एक सुप्रसिद्ध और प्रतिष्ठित उच्च स्तरीय, पीयर-रिव्यूड प्रथम अन्तरराष्ट्रीय संस्कृत ई-शोध पत्रिका (ISSN: 0976-8645) है, जो डिजिटल युग में संस्कृत वाङ्मय के संरक्षण और संवर्धन हेतु एक सशक्त माध्यम के रूप में कार्य कर रही है। यह शोध-पत्रिका विशेष रूप से 'Open Access' प्रणाली पर आधारित है, जिससे वैश्विक स्तर पर शोधार्थी, शिक्षक और छात्र संस्कृत के गहन शोध लेखों को निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। यह पत्रिका त्रैमासिक आधार पर प्रकाशित होती है ।
Visit the Websiteसंस्कृतान्तर्वीक्षा संस्कृत जगत के प्रति समर्पित एक अभिनव कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य युवाओं द्वारा किए जा रहे विशिष्ट कार्यों और नवीनतम प्रकल्पों को वैश्विक मंच प्रदान करना है। यह श्रृंखला संस्कृत से जुड़ी जिज्ञासाओं के समाधान और भविष्य की संभावनाओं को समझने का एक प्रभावी माध्यम है। इसके अंतर्गत प्रतिमाह दो विद्वानों का साक्षात्कार लिया जाता है, जिसमें चयनित प्रतिभागी अपने प्रश्न और विचार साझा करते हैं। इस पहल का मुख्य लक्ष्य संस्कृतानुरागियों को नई कार्यप्रणालियों से जोड़ना है।
पुरातन साक्षात्कार देखें